युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

0
57
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में गत 23 फरवरी को फंदे से लटकर आत्महत्या करने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई ने हलवाई ठेकेदार पर मेहतन के पैसे नहीं देने और मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हलवाई ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित जगरामपुरा निवासी रामअवतार गुर्जर ने शनिवार किो मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई जीतू गुर्जर (33) ने ठेकेदार भोलूराम के टॉर्चर से परेशान होकर 23 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि ठेकेदार भोलूराम के पास भाई जीतू काम कर रहा था। कुछ समय पहले ठेकेदार भोलूराम को जीतू ने पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। जीतू के मेहनताना और जमीन की बकाया रकम देने में ठेकेदार भोलूराम आना-कानी कर रहा था।

परेशान होकर दूसरे हलवाई के पास जाकर जीतू काम करने लगा। इसका पता चलने पर आरोपी ठेकेदार भोलूराम गुस्सा हो गया और 23 फरवरी की दोपहर जीतू के साथ आरोपी ठेकेदार भोलूराम ने मारपीट की। रुपए मांगने की बात को लेकर धमकाया। इसके बाद जीतू अपने भाई रामवतार के घर आ गया। भाई-भाभी के घर से बाहर जाने के बाद जीतू ने 23 फरवरी को फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हलवाई ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here