जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ऑटो रिक्शा में बैठकर गहने चोरी करने वाली गुजराती गैंग का पर्दाफाश करते मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में ऑटो रिक्शा गैंग ने कई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य चोरी की वारदात को लेकर गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
उपायुक्त उत्तर करन शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ऑटो रिक्शा में बैठकर गहने चोरी करने वाली गुजराती गैंग के शातिर बदमाश अरविन्द धन्ना उर्फ राठौड (35) निवासी भावनगर गुजरात हाल महेंद्रा सेज को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित अरविन्द धन्ना उर्फ राठौड ने जयपुर शहर में ब्रह्मपुरी, शिप्रापथ तथा मानसरोवर में अपनी गैंग के माध्यम से ऑटो रिक्शा में बैठी सवारियों के गहने काटकर चोरी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने का कंगन बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से शहर में अन्य चोरी की वारदात,चोरी का माल व गिरोह के अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
गौरतलब है कि 25 जनवरी 2026 परिवादी अंजू देवी पत्नी (52)निवासी आमेर ने मामला दर्ज कराया था की गत 23 जनवरी को वो आमेर जाने के लिए टैक्सी में बैठी थी। इसी दौरान गले में पहनी सोने की चैन चोरी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विशेष टीम ने तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जयपुर शहर में ऑटो रिक्शा में घूम कर सवारियों को ध्यान भटका कर कटर से काटकर गहने चुराने वाली गुजराती गैंग को चिन्हित किया। पुलिस ने गुजराती गैंग को चिन्हित करने के बाद गैंग के मुख्य सरगना अरविन्द धन्ना उर्फ राठौड़ को बापर्दा गिरफ्तार किया।


















