जयपुर। होली का एक ऐसा त्यौहार है जिसका पूरा आनंद अपनों के बीच रहकर ही उठाया जा सकता है। अपने लंगोटिया यारों के बिना होली का हुड़दंग भला कैसे मच सकेगा? इसलिए हर कोई अपने अपने जाने के लिए बेताब है। ऐसे में रविवार को रेलवे स्टेशन,बस स्टेंड पर यात्रियों का हुजूम उमड़ दिखने को मिल रहा है।
पैर रखने की जगह नहीं ट्रेनों में
जानकारी के अनुसार त्यौहार पर घर जाने वालों की भीड़ के कारण रेलवे स्टेशनों पर गहमागहमी है। जयपुर रेलवे स्टेशन के साथ ही गांधी नगर , दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर दिनभर लोगों भीड़ नजर आई है। इन रेलवे स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म यात्रियों से भरे नजर आए। रविवार शाम से ही लोगों का हुजूम रेलवे स्टेशनों का रुख करता ही दिखा। हर दिशा की ओर जा रही ट्रेनों में यात्रियों की भरमार है। हाल ये है कि ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पा रही है। स्लीपर क्लास और जनरल डिब्बे यात्रियों से खचाखच भरे पड़े हैं।
यही हाल बस स्टेंड का भी
शहर के सभी बस स्टेंड पर जबर्दस्त भीड़भाड़ है। बसों में भी पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पा रही है। कुछ बस संचालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए किराया दर भी बढ़ा दी है। होली-धुरेड़ी की छुट्टी है। जिसका लुत्फ उठाने के लिए लोगों ने पहले से प्लान बना रखा है।




















