अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

0
165

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत कार्रवाई करते हुए खोराबीसल थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस और चार चले हुए खाली कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि इलाके में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था । रविवार को गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल रामप्रताप गुर्जर को सूचना मिली कि नांगल जैसा बोहरा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को डिटेन किया।

पुलिस टीम ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकरण मीणा (24) पुत्र गोपाल मीणा, निवासी बिलोद (चन्दवाजी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा और कारतूस हरियाणा से खरीदे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार किस उद्देश्य से लाया था और उसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड क्या है । इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह,उप निरीक्षक अभिषेक स्वामी और हेड कांस्टेबल रामप्रताप की मुख्य भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here