मुरलीपुरा में 15 मार्च को सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन, नि:शुल्क पूजन सामग्री मिलेगी

0
44

जयपुर। चैत्र मास के सुहाग पर्व गणगौर के उपलक्ष्य में मुरलीपुरा के विकासनगर में गौरव बाल निकेतन स्कूल के पास होली चौराहे पर रविवार, 15 मार्च को सुबह 10 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को पूजन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप में श्री गोविंद देव जी मंदिर से लाए गए गणगौर-ईसर स्वरूप का विशेष पूजन किया जाएगा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी तीन महिलाओं को नखराली गणगौर पुरस्कार तथा दो वयोवृद्ध माताओं को बूढ़ी गणगौर सम्मान देकर सुहाग सामग्री और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा, विकास नगर विकास समिति मुरलीपुरा तथा नवयुवक मंडल विकास नगर का सहयोग रहेगा। विकासनगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया है।

इससे पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक नि:शुल्क पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुतियां देकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। सौभाग्यवती महिलाएं अखंड सुख-सौभाग्य की कामना से विशेष आहुतियां देंगी। मनु महाराज के सान्निध्य में होने वाले आयोजन का दीप प्रज्वलन पं. कृष्णा शर्मा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here