जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति की ओर से 12 अप्रैल रविवार को आयोजित होने वाले प्रथम वार्षिक उत्सव को लेकर समिति के पदधिकारी व सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। समिति के सभी लोगों ने रविवार को वार्षिक उत्सव के लिए प्रथम निमंत्रण मोती डूंगरी गणेश जी महाराज को दिया।
समिति के सभी लोगों ने विधि-विधान से प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज की वंदना कर उन्हे वार्षिक उत्सव में प्रधारने का आग्रह किया। जिसके पश्चात समिति के सभी सदस्य तीर्थं नगरी गलता पहुंचे और वहां पर पूर्व पीठाधीश्वर अवेधशचार्य व राघवेंद्रचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पूर्व पीठाधीश्वर अवेधशचार्य व राघवेंद्रचार्य महाराज ने श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के प्रथम वार्षिक उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। समिति के सभी सदस्यों ने महाराज से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।
गौरतलब है की इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महा मंडलेश्वर मनोहर दास महाराज, व गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज, कैलाश महाराज,आचार्य पंडित गंजानंद शर्मा भी उपस्थित दर्ज कराएंगे।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को मुहाना रोड़ स्थित मंगलम पैलेश पर शाम 6 बजे से प्रभू इच्छा तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें करीब एक हजार से अधिक श्याम भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सजेगा बाबा का भव्य दरबार
समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया की श्री श्याम भजन संध्या में श्री खाटू श्याम बाबा का विशाल दरबार सजाया जाएगा। जिसमें अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर फूल व इत्र वर्षा की जाएगी।जिसमें भजन मंडली में शामिल भजन गायक कलाकार अपनी मधुरवाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
इस भजन मंडली में सावन नागदा, इंदौर, राहुल व्यास, पुरुषोत्तम बृजवासी,कुशाल -विशाल ,इशिका बरधूनिया, रश्मि औझा,भजनों की प्रस्तुति देगी।




















