किन्नर बनकर अवैध वसूली कर रही गैंग आई पुलिस गिरफ्त में

0
54

जयपुर। राजधानी की चित्रकूट थाना पुलिस ने 200 फीट बाईपास पर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बनी एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां दबिश देकर 8 ऐसे पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जो महिला किन्नर का वेश धारण कर अवैध वसूली कर रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में एक असली महिला किन्नर भी इन युवकों का साथ दे रही थी।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि 200 फीट बाईपास और स्लिप लेन इलाके में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग किन्नर बनकर वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं। ये लोग न केवल अनुचित राशि की मांग करते थे, बल्कि पैसे देने से मना करने पर बदसलूकी और झगड़े पर उतारू हो जाते थे। मामला गंभीर होने पर थानाधिकारी प्रभु सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो नजारा देख हैरान रह गई। वहां मथुरा निवासी माही सैनी (महिला किन्नर) के साथ 8 युवक मिले। ये सभी युवक साड़ी पहनकर और पूरा श्रृंगार कर महिला किन्नर के वेश में रेड लाइट पर वाहन रुकवा रहे थे।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर मुख्य सहयोगी माही सैनी सहित निवासी मथुरा सहित चाल उर्फ शैलेंद्र (निवासी ग्वालियर),मोनू कोरी (निवासी ग्वालियर),सूरज अरोरा उर्फ संजना (निवासी हाथरस),प्रतीक जाटव उर्फ रवि (निवासी मुरैना),योगेंद्र सिंह उर्फ छोटी (निवासी हाथरस),भागचंद खटीक उर्फ वृन्दा (निवासी अजमेर),वेदप्रकाश (निवासी बीकानेर) और रामावतार उर्फ रानी (निवासी चंदौली) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फिलहाल इन सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वे कब से इस फर्जीवाड़े में शामिल थे और क्या इस गैंग के तार अन्य इलाकों से भी जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here