राजस्थान पुलिस के पदक विजेता खिलाड़ियों का पुलिस मुख्यालय में भव्य सम्मान

0
64
Grand Felicitation of Rajasthan Police Medal-Winning Athletes at Police Headquarters
Grand Felicitation of Rajasthan Police Medal-Winning Athletes at Police Headquarters

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में वर्ष 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रीय बलों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुलिस गेम्स में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश और विभाग का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रूपिन्दर सिंघ ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आयोजित प्रतियोगिताओं में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 27 रजत एवं 16 कांस्य पदक सहित कुल 65 पदक अर्जित किए हैं।

इसके साथ ही विभिन्न ट्रॉफियां भी अपने नाम की हैं, जिससे प्रदेश का मान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी कुछ खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, जिनसे भविष्य में और अधिक पदक अर्जित होने की पूरी संभावना है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है, जो अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here