महावीर और हमारा आज: युवा भाषण प्रतियोगिता का आगाज, पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों ने पकड़ा जोर

0
185

जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए “महावीर और हमारा आज” विषय पर भव्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

10 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण का पोस्टर विमोचन हाल ही में भट्टारक जी की नसिया में किया गया। वहीं समारोह के तहत 22 मार्च को गोपाल जी का रास्ता स्थित कालाडेरा मंदिर में भगवान महावीर की अतिशयकारी प्रतिमा का विशाल महामस्तकाभिषेक होगा।

सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष बैद और उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्य संयोजक राखी जैन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मंदिरों में 20 संयोजक इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here