जयपुर। गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा के तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस परिसर में गायत्री महायज्ञ के साथ नव विक्रमी संवत्सर का स्वागत किया गया। करीब 80 चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की।
आचार्य पीठ से सुशील शर्मा और राजेश शर्मा ने यज्ञ के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यज्ञ के दौरान विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के प्रति रूझान देखा गया। सत्येन्द्र शर्मा, राजीव तिवारी सहित अन्य ने यज्ञ में सहयोग किया।
उधर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में भी पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। डॉ. संदीप सिंह चौहान ने देव पूजन किया। आचार्यपीठ से विनोद श्रीवास्तव ने हवन करवाया।



















