“सिया जी पूजन चली गणगौर” के संग मंदिर श्री रामचंद्र जी में आज मनाया जाएगा गणगौर उत्सव

0
43
Gangaur Utsav will be celebrated today at Temple Shri Ramchandra Ji
Gangaur Utsav will be celebrated today at Temple Shri Ramchandra Ji

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में चल रहे नव दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव के तहत आज गणगौर उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि प्रातःकाल से ही गणगौर पूजन का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परंपरागत रूप से गणगौर माता को घेवर का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में घेवर वितरित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी गणगौर पूजा के अवसर पर भजन-कीर्तन और विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

शाम को श्री श्याम भजन संध्या परिवार की ओर से रात्रि तक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन जयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here