ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” के ऑडिशन का हुआ भव्य आयोजन

0
40
Auditions for the Beauty Pageant
Auditions for the Beauty Pageant "Miss and Mrs. Rajasthan Glamour 2026"

जयपुर। राजस्थान के प्रतिष्ठित एवं सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” के अजमेर ऑडिशन का आयोजन शुक्रवार को पुष्कर स्थित सावित्री रिज़ॉर्ट में किया गया। इस इवेंट के टाइटल स्पॉन्सर सीएनएक्स न्यूज हैं, वहीं अवंता और देसी बिट्स को-पावर्ड पार्टनर्स के रूप में जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही ऑफिशियल मीडिया पार्टनर्स भारत 24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज तथा आउटडोर ब्रांडिंग पार्टनर एनएस एसजीएम आउटडोर्स इवेंट को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान कर रहे हैं।

आयोजक चिराग चौधरी और राकेश कुमार ने बताया कि आज इस ऑडिशन के अंतर्गत अजमेर एवं आस पास से मिस एवं मिसेज कैटेगरी की 18 से 35 एज ग्रुप की लगभग 500 मॉडल्स ने ब्लैक वन पीस ड्रेस ड्रेस कोड के अनुसार ऑडिशन में पार्टिसिपेट किया। शो के चयनित सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए 3 दिन का विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा।

जिसके अंतर्गत इंडस्ट्री एक्सपर्ट द्वारा पोर्टफोलियो शूट, टैलेंट राउंड, योगा व मेडिटेशन, सेल्फ कॉन्फिडेंस, स्टाइलिंग इत्यादि से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल को जयपुर स्थित रामाज रिसॉर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टॉप विनर्स के साथ साथ अन्य विजेताओं को ढेरों ग्रैंड प्राइजेस दिए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि यह पेजेंट राजस्थान की उभरती मॉडल्स और प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपने आत्मविश्वास, सौंदर्य और व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर सकें। यह आयोजन प्रतिभा, सौंदर्य और महिला सशक्तिकरण का उत्सव है, जो राजस्थान के फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित कर रहा है।

ऑडिशन के दौरान ज्योति पुनिया (सुपर मॉडल), मिताली व्यास (सीनियर मॉडल), जसवेंद्र सिंह (जनरल मैनेजर, सावित्री रिजॉर्ट, पुष्कर) बतौर जूरी मेंबर उपस्थित रहे, जिन्होंने कैंडिडेट्स के टैलेंट को विभिन्न चरणों में परखा।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी, जिनमें सीएनएक्स न्यूज के ऑनर मोहित तिवारी, आरआर होटल एंड बार के ऑनर हैप्पी सिंह टाक, सावित्री रिजॉर्ट पुष्कर के डायरेक्टर विकास महावर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here