आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में युवा प्रकोष्ठ का गठन

0
52
Formation of the Youth Wing under the guidance of Acharya Pragya Sagar Maharaj.
Formation of the Youth Wing under the guidance of Acharya Pragya Sagar Maharaj.

जयपुर। आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के आशीर्वाद से राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार के राजस्थान प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। सांगानेर स्थित कंवर का बाग में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान इसकी घोषणा की गई।

इसमें चेतन जैन निमोडिया को प्रदेश अध्यक्ष, सोनू जैन केकड़ी को महामंत्री तथा आशीष जैन सिरौली को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समारोह में समाज के कई पदाधिकारियों और जैन बंधुओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं को जोड़कर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here