जयपुर। विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत की ओर से शुक्रवार को भारत माता मंदिर स्थित प्रधान कार्यालय में हाल ही में राजस्थान एवं देश के विभिन्न स्थानों पर हिंदू त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जहां परिषद के केंद्रीय प्रवक्ता अमितोश पारीक, प्रांत सहमंत्री विवेक दिवाकर एवं हेल्पलाइन संयोजक नरेंद्र गौड़ ने कहा कि समाज की सजगता और एकजुटता से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। संगठन का दावा है कि यह नंबर लव जिहाद,लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन, और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तत्काल सहायता और उचित मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
इस दौरान परिषद ने हिंदू समाज के हितों की रक्षा और जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 9024669328 जारी किया। परिषद के अनुसार इस हेल्पलाइन के माध्यम से लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन तथा उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
परिषद ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम के अंत में प्रचार प्रसार प्रमुख गजेंद्र सिंह गुर्जर ने मीडिया का आभार जताया और सहयोग की अपेक्षा रखी।
वीएचपी प्रवक्ता ने बताया कि यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इस पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन के अनुसार, ऐसे मामलों में त्वरित रिस्पॉन्स देने के लिए टीम भी तैयार रखी गई है, ताकि लोगों को समय पर मदद मिल सके। वहीं अंत में परिषद के विचार प्रसार प्रमुख गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।



















