सिंधी फिल्म ससु सेर नूंह सवा सेर का निशुल्क प्रदर्शन होगा जैम सिनेमा में

0
63

जयपुर। सिंधी भाषा, संस्कृति और फिल्म कला को बढ़ावा देने के लिए भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड के उपलक्ष्य में राजस्थान सिन्धी अकादमी एवं सिन्धी सेंट्रल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक सिंधी फिल्म “ससु सेर नूंह सवा सेर” का निशुल्क प्रदर्शन रविवार व सोमवार को प्रात 8:45 बजे से 11:45 बजे तक जैम सिनेमा में किया जाएगा।

अध्यक्ष रतन ऐलानी और महासचिव विजय धनवानी के अनुसार सीट व्यवस्था “पहले आएं, पहले पाएं” के आधार पर रहेगी। दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से पूर्व पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें तथा कार्यक्रम की सुव्यवस्था बनाए रखें।

कोषाध्यक्ष एम एम मोरवानी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सिंधी भाषा, संस्कृति और फिल्म कला को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य सलाहकार तुलसी संगतानी ने कहा कि फिल्म में जयपुर की कलाकार नंदिनी पंजवानी ने उत्कृष्ट अभिनय किया है ,मध्यांतर में नंदिनी पंजवानी का स्वागत किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here