ऑटो रिक्शा चालक ने विदेशी महिला से गालियां बुलाई

0
56

जयपुर। पर्यटक थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के आधार पर विदेशी महिला से गाली -गलौज करवाने वाले ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।

थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि गत 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ था। जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक विदेशी महिला के साथ अश्लील शब्द बोलता दिख रहा था। वह हंसते हुए महिला से इन शब्दों को दोहराने की कह रहा था। उनके अर्थ से अनजान महिला इन शब्दों को सामान्य बातचीत का हिस्सा समझकर बोलती रही।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरु की और चारदीवारी क्षेत्र में सैकड़ो ऑटोरिक्शा चालकों से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल (31)निवासी सूरजपोल गलतागेट को चिन्हित कर उसे दबोच लिया।

थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले जर्मनी से एक महिला घूमने के लिए जयपुर आई थी। ऑटो रिक्शा में परकोटा घूमते समय आरोपी सोहेल ने विदेशी महिला को समझ नहीं आने वाले अपशब्द बुलवाए।

इसका वीडियो महिला ने अपने मोबाइल से बनाया था। जर्मनी लौटने के बाद महिला ने उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक्स (ट्विटर) पोस्ट के जरिए यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने विदेशी महिला से संपर्क कर वीडियो डिलीट करवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here