क्रीड़ा पदक विजेता एवं मृताश्रित राज्य कर्मचारियों की 25 मार्च को होगी कंप्यूटर टंकण परीक्षा

0
68

जयपुर। जयपुर जिले में क्रीड़ा पदक विजेता एवं मृताश्रित राज्य कर्मचारियों मृतक राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति के पश्चात ली जाने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को यति पब्लिक स्कूल, पवनपुरी बेनाड़ रोड, बालाजी विहार—25 झोटवाड़ा जयपुर में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर—पूर्व नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी 24 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक जिला कलक्टर जयपुर के कमरा नंबर-149 में संस्थापन अधिकारी कक्ष से प्रवेश पत्र की डुप्लीकेट प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here