गीता गायत्री मंदिर में 1100 कन्याओं का पूजन

0
33

जयपुर। गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर में नवरात्र की पंचमी के अवसर पर भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 1100 से अधिक कन्याओं और बटुकों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

मंदिर महंत राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस दिन मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विराजमान गीता गायत्री और वैष्णो देवी माता का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नवीन पोशाक धारण कराई गई। साथ ही माता को हलवा-चने का भोग अर्पित किया गया और आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई।

संत-महंतों के सानिध्य में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर सियाराम दास, सुदर्शन दास, सुदीप तिवारी, अमित शर्मा, राजेश्वर शर्मा, अशोक परनामी सहित कई संत-महंत और गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here