डोटासरा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर लेंगे बैठक

0
56
Dotasra to hold a meeting regarding the 'Expand the Organization—Save Democracy' campaign.
Dotasra to hold a meeting regarding the 'Expand the Organization—Save Democracy' campaign.

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा 24 मार्च (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड पर अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों/कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों व संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले 30 दिवसीय ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को लेकर रणनीति तय की जाएगी। साथ ही 27 मार्च को जयपुर के शहीद स्मारक पर केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्यशैली के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा विभागों और प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here