जयपुर। आस्था भक्ति का केंद्र बन चुका श्री अमरापुर स्थान में 24 मार्च मंगलवार को प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक मंगलमूर्ति आचार्य योगीराज सतगुरू स्वामी टेऊँराम महाराज का पावन मासिक जन्मोत्सव चौथ महापर्व भक्ति भाव से मनाया जाएगा।
प्रातः काल 6 बजे मंगला दर्शन में भक्तों द्वारा एक पुष्प गुरु चरणों में अर्पित कर मंगल मनोकामना की जाएगी , जिसके तत्पश्चात प्रातः 7 से साढ़े 8 बजे नित्य नियम प्रार्थना, संत महात्माओं के सानिध्य में भजन सत्संग के माध्यम से आचार्य श्री की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
सायकल 4 से साढ़े 4 बजे तक महिला मंडल के सानिध्य में सामूहिक चालीसा का पाठ , जन्म साखी का पाठ किया जाएगा। जिसके तत्पश्चात संतो के सानिध्य में संगीतमय ब्रह्मदर्शनी के पाठ का आयोजन किया जाएगा । सतनाम साक्षी महामंत्र के जाप के पश्चात सदगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज के समक्ष 56 व्यंजन थाल अर्पित कर आरती एवं विश्व शांति की मंगल कामना के लिए पल्लव प्रार्थना की जाएगी। संतो ने बताया कि मासिक जन्मोत्सव पर जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचेगे।
कार्यक्रम के पश्चात भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाएगा। “श्री मंदिर” एवं “समाधि स्थल” को पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। 26 मार्च गुरुवार को श्री राम नवमी महोत्सव भी भक्ति भाव से मनाया जाएगा।
श्री अमरापुर स्थान मंदिर परिसर में चैत्र मेला 1 अप्रैल को भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। श्री अमरापुर स्थान जयपुर का 105 वा आध्यात्मिक चैत्र मेला 1 अप्रैल (बुधवार) से 5 अप्रैल (रविवार) तक बड़े हर्ष उल्हास, भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें सैकड़ो भक्तगण अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।




















