जयपुर। रत्न्त्रय महिला जागृति संघ के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम ‘रत्न्त्रय कनेक्ट’ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की जैन महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम खंडेलवाल ने फीता काटकर व नीरू जैन ने चित्र अनावरण के बाद दीप प्रज्जवलन से हुआ। संघ की संस्थापक प्रियंका पाटनी, शालू बाकलीवाल, सुमन जैन, सरिता जैन, पूनम सेठी, रेखा पाटनी द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान सुमन जैन ने ‘रत्न्त्रय’ का परिचय देते हुए संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शालू बाकलीवाल, माधोराजपुरा वालों ने संस्था की स्थापना, अब तक किए गए कार्यों और संघ से जुड़ने के लाभों के बारे में विस्तार से बता कर संघ से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रियंका पाटनी ने संघ की आगामी योजनाओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका के रूप में समता जैन, प्रिया जैन एवं सह संयोजिका अलका पाटनी, सुधा बाकलीवाल, श्वेता बाकलीवाल, सुरभि जैन ने आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को बेहद कुशलता और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि डॉ. स्वीटी सोनी के साथ आयोजित ‘टॉक शो’ रहा।
डॉ. सोनी ने स्वास्थ्य, पर्सनल-केयर और महिलाओं की बढ़ती उम्र के साथ होने वाले बदलावों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान आयोजित ‘रैंप वॉक’ में सभी महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेकर सबका मन मोह लिया।




















