नव दिवसीय कार्यक्रम श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचेगे संत -महात्मा

0
41
The atmosphere echoed with bhajans in the grand congratulatory celebration at Thikana temple on Ram Janmotsav
The atmosphere echoed with bhajans in the grand congratulatory celebration at Thikana temple on Ram Janmotsav

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित पावन एवं प्राचीन धाम ठिकाना मंदिर श्री रामचन्द्र जी में चल रहे नव दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव में मंगलवार को गौरांग मंडल के सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति, हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों से संत-महात्माओं का मंगलमय आगमन होगा, जिनके पावन सान्निध्य में सत्संग, भजन-कीर्तन, नाम संकीर्तन एवं धर्मसभा का आयोजन सम्पन्न होगा।

इस उत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा तथा सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता की दिव्य भावना से ओतप्रोत रहेगा। संत-महात्माओं के श्रीमुख से अमृतमयी वाणी, धर्मोपदेश एवं प्रभु भक्ति का महत्व सुनने का सौभाग्य श्रद्धालुजनों को प्राप्त होगा। भजन मंडलियों के सानिध्य में सुमधुर भजनों, संकीर्तन एवं मंगलगान की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर होगा। श्रद्धालुजन सामूहिक रूप से प्रभु नाम संकीर्तन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

गौरांग मंडल द्वारा आयोजित यह उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, अपितु भक्ति, प्रेम, सद्भाव, सत्संग एवं सनातन संस्कृति की पावन परंपराओं का जीवंत स्वरूप है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कार, सदाचार एवं आध्यात्मिक जागरण की भावना सुदृढ़ होती है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है। महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया श्री राम नवमी की पूर्व संध्या पर राज दरबार सजाया जाएगा एवम श्री प्रेम भाया मंडल द्वारा बधाई उत्सव मनाया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here