ज्वाला माता से शाकम्भरी धाम तक सीएम ने मांगा प्रदेश की समृद्धि का आशीर्वाद

0
38

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र के अवसर पर जोबनेर स्थित ज्वाला माता मंदिर और सांभर स्थित शक्तिपीठ शाकम्भरी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की। ज्वाला माता मंदिर में पुजारियों द्वारा शर्मा को आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनरी ओढ़ाई गई तथा मंदिर ट्रस्ट द्वारा साफा पहनाकर और माता की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में नौ देवी का स्वरूप बनी कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सांभर स्थित शक्तिपीठ शाकम्भरी माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की एवं हवन में आहुति भी दी। इस दौरान शर्मा मंदिर में आए श्रद्धालुओं से भी मिले। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आमजन में उत्साह नजर आया।
जयपुर लौटते समय मुख्यमंत्री ने दहमीकलां स्थित श्री खेड़पति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। यहां पुजारी ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here