“पहली नज़र को सलाम 2” ने पकड़ी रफ्तार

0
46
“Pehli Nazar Ko Salaam 2” Picks Up Momentum
“Pehli Nazar Ko Salaam 2” Picks Up Momentum

मुंबई: मुंबई की हलचल भरी फिज़ाओं में एक बार फिर रोमांस, ड्रामा और भावनाओं की नई कहानी आकार ले रही है। प्रतिभाशाली अभिनेता राज रंजीत और टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री युक्ति कपूर की बहुप्रतीक्षित हिंदी फ़िल्म “पहली नज़र को सलाम 2” की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

पहले ही दिन एक खूबसूरत रोमांटिक गीत की शूटिंग के साथ फिल्म ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए, जहां दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री ने सेट पर मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

निर्देशक और लेखक संतोष मिश्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि राजनीति की पृष्ठभूमि पर बुनी गई भावनाओं की गहराई को भी सामने लाएगी।

2017 में आई रीजनल हिट “पहली नज़र को सलाम” की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल हिंदी में बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे पैन इंडिया रिलीज़ के तौर पर कई भाषाओं में पेश किया जाएगा। युक्ति कपूर, जिन्हें दर्शक “मैडम सर”, “सिया के राम” और “अग्निफेरा” जैसे धारावाहिकों से पहचानते हैं, इस फिल्म में एक मजबूत और प्रेरणादायक किरदार निभा रही हैं। वहीं राज रंजीत अपने रॉ और रियल अंदाज़ के साथ एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

संगीतकार कुणाल मिश्रा के म्यूज़िक और दिल छू लेने वाले गीतों से सजी यह फिल्म न केवल प्रेम की कहानी कहेगी, बल्कि दर्शकों को भावनाओं और संघर्षों की एक नई यात्रा पर भी ले जाएगी। “पहली नज़र को सलाम 2” अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि फैंस की उम्मीदों का वो सिलसिला है, जिसका इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था।
(अनिल बेदाग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here