जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर लछमन बाल तमंग (37) निवासी काठमांडू नेपाल हाल झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।
थानाधिकारी माधोसिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामकरण सिंह, हेड कांस्टेबल बुद्धराम और कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही है।

















