ऑनलाइन सट्टे के लालच में साथी गार्ड की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
56
Accused who murdered fellow guard out of greed for online betting arrested.
Accused who murdered fellow guard out of greed for online betting arrested.

जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने पार्किंग गार्ड की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी साथी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में रुपए हारने के बाद अपने ही साथी की हत्या कर उसके खाते से पैसे निकाल लिए।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस ने पार्किंग गार्ड रंजीत कुमार निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) की हत्या के मामले में साथी गार्ड प्रदीप कुमार यादव उर्फ कन्हैया (27) निवासी मैनपुरी यूपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रदीप कुमार यादव उर्फ कन्हैया मृतक के साथ ही गार्ड की नौकरी करता था। उसे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की लत थी और कुछ दिन पहले वह करीब 5 हजार रुपए हार गया था।

आर्थिक तंगी के चलते उसने मृतक से 2 हजार रुपए मांगे, लेकिन मना करने पर उसने रंजिश पाल ली। इसके बाद 23 मार्च की सुबह आरोपी प्रदीप कुमार यादव ने सो रहे प्रमोद सिंह के सिर पर पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

इसके बाद उसने मृतक के मोबाइल से अंगूठा लगवा कर 29 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पहचान छिपाने के लिए मोबाइल की सिम निकालकर पानी की टंकी में फेंक दी और फोन छिपा दिया। इसके अलावा वारदात के बाद आरोपी पुलिस जांच में भी शामिल होकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि 23 मार्च 2026 को रंजीत कुमार निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) ने अपने पिता प्रमोद सिंह (गार्ड) की हत्या की रिपोर्ट दी थी। इस पर ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जहां जांच के दौरान मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में सामने आया कि घटना के दिन सुबह 4:39 बजे मृतक के खाते से 29 हजार रुपए एक यूपीआई नंबर पर ट्रांसफर किए गए।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह यूपीआई आरोपी प्रदीप कुमार यादव का निकला। जो मृतक का साथी गार्ड था। जिसके बाद उसे डिटेन कर पूछताछ की गई। जहां उसने हत्या करना कबूला। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here