बनीपार्क क्षेत्र में नाला कवरिंग से सुधरेगी स्थिति: विधायक गोपाल शर्मा

0
57
Drain Covering in Banipark Area Will Improve Situation: MLA Gopal Sharma
Drain Covering in Banipark Area Will Improve Situation: MLA Gopal Sharma

जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने मंगलवार को बनीपार्क क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित लंकापुरी, जेपी कॉलोनी सेक्टर-3 में लंबे समय से लंबित नाला कवरिंग (छपाई) कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। करीब 40 वर्षों से खुले पड़े वाल्मीकि नगर के इस गंदे नाले को ढकने का कार्य अब लगभग 1.35 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र की हजारों आबादी को राहत मिलेगी।

करीब 1 किलोमीटर लंबे इस खुले नाले के कारण वर्षों से बदबू, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेल रहे स्थानीय निवासियों के लिए यह कार्य किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। पहली बार इस बस्ती में इतनी बड़ी आधारभूत सुविधा का काम शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शिलान्यास से पूर्व कांवटिया अस्पताल सर्किल से वाल्मीकि बस्ती तक विधायक का स्वागत जुलूस निकाला गया। खुली जीप में सवार होकर पहुंचे विधायक का जगह-जगह पुष्प वर्षा और नारों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ धार्मिक वातावरण में कार्य का शुभारंभ किया गया।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि दो माह पूर्व क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आज 40 वर्षों से लंबित समस्या का समाधान शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और जन सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के समग्र विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here