आदर्श नगर स्थित श्री राम मंदिर में रामनवमी पर भव्य आयोजन

0
37

जयपुर। आदर्श नगर स्थित श्री राम मंदिर में गुरुवार 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के तहत दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

महामंत्री अनिल खुराना ने बताया कि प्रातः 6:30 बजे भगवान श्रीराम की नित्य आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा और 10 बजे श्री श्याम जी रामायणी द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

मध्यान्ह 12 बजे भगवान श्रीराम की प्राकट्य आरती होगी, जिसमें महिला मंडल द्वारा बधाई गान प्रस्तुत किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष हरचरण लेकर ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में आयोजित इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here