एयरटेल वेयरहाउस में मोबाइल टावर का सामान चुराने वाले यूपी के दो शातिर चोर गिरफ्तार

0
80

जयपुर। सेज थाना पुलिस ने कलवाड़ा स्थित एयरटेल वेयरहाउस में हुई मोबाइल टावर के सामान की बड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक लग्जरी क्रेटा कार भी बरामद की है। इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि 17 नवंबर 2025 को महिंद्रा सेज स्थित एयरटेल के गोदाम (भारती हेक्साकॉम लिमिटेड) में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर चोरी की गई थी। आरोपियों ने वेयरहाउस के सिक्योरिटी गार्डों के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की और उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद बिना किसी पूछताछ के अज्ञात व्यक्तियों को गोदाम में प्रवेश दिया गया।

जिन्होंने टावर से जुड़ा कीमती सामान पार कर दिया। मामले को लेकर वेयरहाउस प्रबंधक समीर मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गहन पूछताछ के बाद आयुष तिवारी और शिवा सिंह गिरफ्तार किया है। दोनो ही आरोपित बंथरा जिला लखनऊ (यूपी) रहने वाले हैं

पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस हिमांशु, अजय प्रताप सिंह, शुभम सिंह और अन्य) को गिरफ्तार कर एक लोडिंग वाहन जब्त कर चुकी है।

थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे चोरी किए गए माल की बरामदगी के साथ-साथ मोबाइल टावर के सामान की चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकेगा। गिरोह के फरार शेष सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इस बड़ी कामयाबी में अनुसंधान अधिकारी सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा (तकनीकी शाखा), कांस्टेबल राजपाल, मोतीलाल और श्रीराम की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here