श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में मना 12वां पाटोत्सव और श्रीराम नवमी महोत्सव

0
46
12th Patotsav and Shri Ram Navami Mahotsav celebrated in Shri Siddheshwar Mahadev Temple
12th Patotsav and Shri Ram Navami Mahotsav celebrated in Shri Siddheshwar Mahadev Temple

जयपुर। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति, श्री गुरु नानक पार्क, जोन-122 सेक्टर 12, मानसरोवर द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रीराम नवमी महोत्सव इस वर्ष 26 व 27 मार्च 2026 को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर में आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष झलक देखने को मिली।

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें हवन, श्रीराम जन्म आरती, भजन संध्या, श्री सुंदरकांड आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं महिला-पुरुष मंडलों के भजन एवं दोहा-चौपाई आधारित अंताक्षरी जैसे आयोजन शामिल हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया, पुरस्कार एवं ट्रॉफी की व्यवस्था श्री अशोक कुमार टेकवानी (अशोका ज्वैलर्स) द्वारा की गई।

इस अवसर पर महिला भक्त मंडल की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला मंडल में श्रीमती मधु ग्रोत्रा, सीमा झालानी, विनोद गोस्वामी, सुनीता विजय, हेमा आहूजा, ज्योति चतवानी, अलका गौतम, ऋवा श्रीवास्तव एवं मेघा कंसल ने भजन, अंताक्षरी एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार 27 मार्च की शाम आरती के पश्चात विशाल पंगत प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
इस भव्य आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्य अतिथियों में विपिन कुमार (अध्यक्ष, भाजपा मानसरोवर मंडल), सुनील कुमार शर्मा (अध्यक्ष, भाजपा सांगानेर मंडल), मुकेश लखियानी (पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन, फायर समिति, जयपुर ग्रेटर नगर निगम), कुणाल चौधरी (कोषाध्यक्ष, भाजपा जयपुर प्रकोष्ठ), भारती लखियानी (पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष, कच्ची बस्ती सुधार समिति), महन्त श्री वीर हनुमान जी मंदिर मानसरोवर विस्तार, राम अवतार गुप्ता (पार्षद, वार्ड 70) तथा महन्त श्री काले हनुमान जी मंदिर मानसरोवर विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

मंदिर विकास समिति के महासचिव सी.जे. आहूजा ने बताया कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी माध्यम है। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here