विश्व रंगमंच दिवस पर आगाज़ होगा “इप्टा राष्ट्रीय नाट्य रंगोत्सव”

0
59
The
The "IPTA National Theatre Festival" will commence on World Theatre Day.

जयपुर। “विश्व रंगमंच दिवस” पर संस्था इप्टा जयपुर तीन दिवसीय “इप्टा राष्ट्रीय नाट्य रंगोत्सव 2026 का आयोजन जयपुर के रविन्द्र मंच मुख्य सभागार में 27 से 29 मार्च तक सायं 6.30 बजे से किया जाएगा। पूरा नाट्य समारोह ” रविन्द्र मंच बचाओ अभियान” के तहत किया जा रहा है। यह पूरा नाट्य समारोह रविन्द्र मंच परिसर को समर्पित होगा। अध्यक्ष वरिष्ठ नाट्य निर्देशक संजय विद्रोही ने बताया कि

यह नाट्य समारोह कला एवं संस्कृति विभाग भारत सरकार एवं रविन्द्रमंच सोसाइटी जयपुर के तत्वाधान में खेला जाएगा।तीन दिन नाटकों का मंचन रविन्द्र मंच जयपुर पर सांय 6:30 से आरंभ होगा

पहले दिन की प्रस्तुति ” जामुन के पेड़ ” है जो हमारे सिस्टम पर सवाल उठाता है। हास्य और व्यंग से भरपूर नाटक “रविन्द्र मंच की दुर्दशा पर भी सवाल करता है। इसका निर्देशन गुरमिंदर सिंह पूरी “,रोमी” ने किया है।

दूसरे दिन ” फ्लर्ट ” नाटक की प्रस्तुति है।इसमें प्यार और इज़हार के बीच एक कशमकश चलता है।कैसे अभिव्यक्त करता है,उसकी एक बानगी है। जिसमें हास्य पुट का आनंद भरपूर है। इसका निर्देशन गगन मिश्रा ने किया है।

तीसरे दिन ” फेसेस इन द डस्ट” नाटक की प्रस्तुति है।यह नाटक अतीत की विभाजन की त्रासदी को रेखांकित करता है कई रचनाओं को मिलाकर एक फिजिकल थिएटर कोलाज तैयार किया है। आज के नफरती दौर में उन लोगों के दुःख और अनुभव को सामने लाती है।

युवा साथियों का एक प्रयास है ,मानव पीड़ा के दस्तावेज से आज के युवा को जोड़ने के लिए, एक प्रयास है,ताकि अतीत के गंभीर परिणामों से हम भविष्य में सबक ले सके।
इसका निर्देशन युवा निर्देशक “विशाल” ने किया है। नाट्य समारोह में प्रवेश के लिए सीट्स ” पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here