विधायक गोपाल शर्मा ने किया पूर्वीय समाज सामुदायिक भवन का शिलान्यास

0
48
MLA Gopal Sharma laid the foundation stone of the Eastern Society Community Hall.
MLA Gopal Sharma laid the foundation stone of the Eastern Society Community Hall.

जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने गुरुवार को दुर्गाष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर रामराजपुरा, राकड़ी स्थित पूर्वीय समाज सामुदायिक भवन में विधायक कोष से 17.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रथम तल के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वर्षों से लंबित इस कार्य को विकासात्मक कार्यक्रम के तहत प्राथमिकता देते हुए शुरू किया गया है।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए हर समाज और वर्ग को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ किए जा रहे इन प्रयासों से क्षेत्र में सामाजिक समरसता मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सामुदायिक भवन का विस्तार सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। विधायक शर्मा ने कार्यक्रम में मिले आत्मीय स्नेह और समर्थन के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनभागीदारी के साथ ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्वीय समाज सांस्कृतिक संगम, जयपुर के अध्यक्ष जसवंत सिन्हा, महामंत्री केके तिवारी, सचिव रामजी पाठक, डॉ. सुषमा भारती, ललिता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मुकेश जैमन, मीना मीणा, महामंत्री करण सिंह तंवर, मुकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here