हुक्का बार पर छापे के दौरान कर्मचारी ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

0
60
The thief jumped from the first floor
The thief jumped from the first floor

जयपुर। टोंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में संचालित अवैध हुक्का बार पर शुक्रवार देर रात कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मैनेजर सहित कई कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

इस दौरान पुलिस ने बांदीकुई निवासी कर्मचारी दिलीप सिंह गुर्जर को पकड़ लिया। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में दिलीप तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल को तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिलीप के भाई उपेंद्र का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके भाई के साथ मारपीट की, जिससे बचने के लिए उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं पुलिस कार्रवाई को लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here