पांच महिलाओं समेत छह तस्कर गिरफ्तार: भारी मात्रा में स्मैक,गांजा और नगदी बरामद

0
31

जयपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर पूर्व जिला पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं सहित छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक,गांजा और नगदी बरामद की गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश के निर्देश पर जिला विशेष टीम पूर्व (डीएसटी) और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमों का गठन कर प्रताप नगर, जामडोली, मालपुरा गेट, खोह नागोरियान, गांधी नगर और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्रों में चिन्हित ठिकानों पर दबिश देकर बड़ौद सांसी (40) के पास से 3.16 ग्राम स्मैक व 3,130 रुपए,गीता सांसी (43) के पास से 620 ग्राम गांजा व 1,700 रुपए,अंगुरी सांसी (65) के पास से 2.34 ग्राम स्मैक व 2,600 रुपए,शीला उर्फ काली सांसी (50) के पास से 3.22 ग्राम स्मैक व 900 रुपए,
कोमल सांसी (19) के पास से 2.15 ग्राम स्मैक और चन्द्र सिंह चौहान (52) के पास से 88 ग्राम गांजा व 3,500 रुपए जब्त किए गए है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद पुनः मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here