परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई :कोटपूतली-नीमराना हाईवे पर परिवहन विभाग ने किया 62 वाहन जब्त

0
32

जयपुर। दिल्ली रोड पर ओवरलोड और टैक्स चोरी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी स्ट्राइक की है । रविवार रात 9:30 बजे से सोमवार तड़के 5 बजे तक चले इस विशेष अभियान में विभाग ने 62 वाहनों को जब्त किया है । इस कार्रवाई से सरकार को 1 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। कई चालक वाहनों के टायरों की हवा निकालकर या जीपीएस लॉक करके फरार हो गए । हालांकि विभाग की तकनीकी टीम और मोटर मैकेनिकों की मदद से इन बाधाओं को दूर कर वाहनों को सफलतापूर्वक जब्त किया गया।

परिवहन आयुक्त के निर्देशों पर यह अभियान 31 मार्च तक लगातार जारी रहेगा । प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (जयपुर द्वितीय) धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने कोटपूतली, बहरोड़ और नीमराणा क्षेत्रों में यह सघन जांच की । इससे पहले 28 मार्च को भी जोबनेर और कुचामन रोड क्षेत्र में 30 वाहन जब्त कर 20 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here