तेज रफ्तार ट्रेलर ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी

0
36

जयपुर। अजमेर -दिल्ली बाइपास पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैलर ने सामने चल रहीं ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। गनीमत रहीं की हादसे के वक्त यातायता का दबाव कम था और सर्विस लेन में कोई नहीं था।

नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर -ट्रॉली नीचे गिरने से आस पास के लोगों दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर – ट्रॉली को सर्विस लेन से साइड में करवा यातायात सुचारु किया।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर राजेंद्र यादव सीकर रोड नंबर 14 से ईंटें भरकर अजमेर रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पुलिया पर पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पुलिया की दीवार तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। जिससे चालक घायल हो गया।

सर्विस लेन में फैली ईंटे,

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर -ट्रॉली सर्विस लेन में गिरने के बाद उसमें रखी सारी ईंटे सर्विस लेन में फैल गई। जिसके चलते कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेलर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here