नशे के खिलाफ पुलिस का हल्ला बोल: जयपुर दक्षिण में 17 केस दर्ज, 21 तस्कर गिरफ्तार

0
62

जयपुर। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ जयपुर पुलिस ने निर्णायक जंग छेड़ दी है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण जिला पुलिस ने को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने संगठित रूप से नशा बेचने वाले गिरोहों पर स्ट्राइक करते हुए कुल 17 मामले दर्ज किए और 21 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए इस एकदिवसीय सघन अभियान में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस थाना महेश नगर ने कार्रवाई करते हुए 84 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त संजू सिंह को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पुराने प्रकरण में वांछित 5000 रुपये के इनामी अपराधी सुखराम बिश्नोई को भी धर दबोचा।

पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ: 537.40 ग्राम गांजा और 20.53 ग्राम स्मैक और नशा बेचकर जुटाई गई 4,130 रुपये की राशि भी बरामद की गई है। इस पूरे अभियान की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा के हाथों में थी। उनके सुपरविजन में समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना अधिकारियों, जिला विशेष टीम और साइबर सेल दक्षिण की संयुक्त टीमों ने पूरी योजना के साथ चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की।

डीसीपी राजर्षि राज ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आने वाले दिनों में और भी तेजी से जारी रहेगा ताकि शहर को नशा मुक्त बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here