जयपुर। नेशनल कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस प्रोग्राम के अंतर्गत जिला अंधता निवारण समिति एवं एसआरके ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में लालकोठी में 30 लोगो का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर उनके लेंस प्रत्यारोपण किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभूति शर्मा एवं डॉ. नीलम मीणा के निर्देशन में हुए इन निशुल्क ऑपरेशन में मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण के बाद उन्हें चश्मा देकर जरूरी एहतियात बरतने के टिप्स दिए गए।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इससे पहले 60 लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया, एवं इनमें से चयनित 30 लोगो के लेंस प्रत्यारोपण किए गए। शर्मा ने बताया कि हर माह निशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं, जिसका समस्त खर्चा संस्थान एवं समिति की ओर से उठाया जाता है।
मरीजों को घर से लाने से लेकर उन्हें ऑपरेशन के पश्चात घर तक छोडने की सुविधा दी जाती है। ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन आर्थिक आधार पर किया जाता है।




















