मॉर्निंग वॉक पर दोस्ती पड़ी भारी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
45

जयपुर। राजधानी के पॉश इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक नाबालिग किशोरी को अनजान युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने पहले नजदीकी बढ़ाई और फिर धोखे से बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार रात आरोपी को दबोच लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता (17) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रोजाना अपने क्षेत्र के एक सार्वजनिक पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। दो-तीन दिनों की सामान्य बातचीत के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए। बीते शुक्रवार को आरोपी ने किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया और बहला-फुसलाकर एक सूने मकान में ले गया।

रिपोर्ट के अनुसार जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here