जयपुर में ‘कथाकहन’ का छठा संस्करण 3 से 5 अप्रैल तक

0
119

जयपुर। हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए तीन दिवसीय प्रतिष्ठित साहित्यिक कार्यशाला ‘कथाकहन’ का छठा संस्करण 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस बार आयोजन प्रख्यात कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में किया जा रहा है और इसे जोधपुर में जन्मे कथाकार रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति को समर्पित किया गया है।

कार्यशाला जयपुर के कानोता कैंप में आयोजित होगी, जहां देशभर से साहित्यकार, लेखक और साहित्य प्रेमी जुटेंगे। आयोजन में सत्यनारायण, विनोद भारद्वाज, डॉ. विनय कुमार, संजीव पालिवाल, यतींद्र मिश्र, गीत चतुर्वेदी, प्रभात रंजन, जयप्रकाश पांडे और पंकज सुबीर सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।

विशेष आकर्षण के रूप में रघुनंदन त्रिवेदी की चुनिंदा कहानियों का मंचन किया जाएगा, जिसमें नाटककार अरु व्यास, स्वाति व्यास और तनुज टाक प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कला, नृत्य और साहित्य से जुड़े कई प्रतिभागी भी सहभागिता करेंगे।

संयोजक मनीषा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ‘कथाकहन’ का उद्देश्य कहानी कहने की कला को जीवंत रखना और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना है। यह कार्यशाला पिछले वर्षों में हिंदी साहित्य जगत का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here