महावीर जयंती पर दुर्गापुरा गौशाला में गायों को 56 भोग

0
64

जयपुर। महावीर जयंती के अवसर पर जैन सिटीजन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए दुर्गापुरा स्थित गोशाला में गायों को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान गौ सेवा संघ, देशी गौ माता तीर्थ धाम के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान की पूजा-अर्चना व आरती कर गोवंश की सेवा की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद जैन पहाड़िया ने बताया कि अप्रैल और मई माह में जीव दया के तहत शहर में पक्षियों के लिए परिंदे लगाए जाएंगे तथा विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की प्याऊ भी स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं ट्रस्टी सुधीर जैन गोधा, नीरज गंगवाल, जेके जैन, रश्मिकांत सोनी, प्रवीण जैन बड़जात्या सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here