पिंकसिटी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

0
72
Pink City Press Club's New Executive Committee Takes Oath
Pink City Press Club's New Executive Committee Takes Oath

जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भैरों सिंह शेखावत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ‘जकड़ी’, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमो नारायण अवस्थी सहित कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महंत संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर तथा धूलीलाल मीणा (डीसी) शामिल रहे। सभी ने क्लब के संविधान एवं नियमों के तहत कार्य करते हुए पत्रकारिता और क्लब हित में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 24 घंटे पत्रकारों और प्रेस क्लब के हित में कार्य करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ क्लब का संचालन करेगी तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार से संवाद स्थापित कर ठोस कदम उठाएगी।

समारोह के अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत एवं उनकी टीम का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन टीम की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here