उप निरीक्षक (दूरसंचार) परीक्षा 2024: शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

0
69

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करने के पश्चात रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी नेहरू नगर जयपुर में 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक कुल तीन दिवस समय: प्रातः 05 बजे किया जा रहा है। एडमिट कार्ड पर अंकित दिनांक को नियत समय पर अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बोर्ड के समक्ष उपस्थित होंगे।

परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होते समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड एवं उसकी एक छायाप्रति,दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सरकार द्वारा जारी कोई अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं उसकी एक छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here