पुलिस कमिश्नर आज करेंगे शिवदासपुरा थाने में जनसुनवाई

0
40
The Police Commissioner will hold a public hearing at the Shivdaspura Police Station today.
The Police Commissioner will hold a public hearing at the Shivdaspura Police Station today.

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आज पुलिस थाना शिवदासपुरा में जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें चाकसू सर्किल के चाकसू, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर और कोटखावदा थाना क्षेत्रों के परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान करना है। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर लंबित मामलों को मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के परिवादियों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर ,भांकरोटा और बस्सी में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here