एसकेआईटी में “फाउंडेशन ऑफ कैलकुलस” पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित

0
58
Expert Talk on “Foundation of Calculus” organised at SKIT
Expert Talk on “Foundation of Calculus” organised at SKIT

जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोथान में गणित विभाग के तत्वावधान में “फाउंडेशन ऑफ कैलकुलस: ए जर्नी थ्रू चेंज” विषय पर विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. एस. डी. पुरोहित (राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा) ने विद्यार्थियों को कैलकुलस के मूल सिद्धांतों, उसकी उपयोगिता तथा इंजीनियरिंग में उसके विभिन्न अनुप्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैलकुलस आधुनिक विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का आधार है, जो जटिल समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर गणित विभाग की प्रो. प्रमिला कुमावत, प्रो. अंबर श्रीवास्तव सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी शेखावत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here