जयपुर से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी परशुराम जी की मूर्ति

0
59

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से इस वर्ष भगवान भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को भव्य और वैश्विक स्वरूप दिया जा रहा है। 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 21 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें पहली बार 10 देशों में भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकॉक, दुबई, कतर और पोलैंड में 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। खास बात यह है कि जयपुर में निर्मित भगवान परशुराम की मूर्ति 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे नहर के गणेश मंदिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, जहां उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा और शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जयपुर में समारोह का शुभारंभ 12 अप्रैल को मोती डूंगरी क्षेत्र स्थित गणेश मंदिर में गणेश निमंत्रण के साथ होगा। 15 अप्रैल को तारकेश्वर महादेव मंदिर में 5100 दीपों से महाआरती, 18 अप्रैल को परशुराम सर्किल पर पूजा-अर्चना, 19 अप्रैल को बनीपार्क स्थित पीआर हाउस में कार्यक्रम तथा 23 अप्रैल को खंडाका हाउस में शस्त्र-शास्त्र पूजन होगा।

वहीं इस समारोह के समापन पर 26 अप्रैल को जयपुर में “ब्राह्मण रत्न” सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश के 35 जिलों और 180 तहसील मुख्यालयों पर भी विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर संगठन मंत्री प्रविन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जयपुर में विशेष समिति का गठन किया गया है और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here