घर के बाहर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र तोड़कर फरार

0
185
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse
Bike riding miscreant snatched woman's gold chain and purse

जयपुर। राजधानी में चेन स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मुहाना थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, रविवार को महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई और बदमाश कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता के पति मोहन ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मुहाना थाना प्रभारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने क्षेत्र के आने-जाने वाले मार्गों और संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here