जयपुर। हवा महल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित चौमू हवेली, गंगापोल क्षेत्र में स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज के कर कमलों द्वारा सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने विकास कार्यों के प्रति संतोष जताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी अन्य समस्याएं भी विधायक महोदय के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इससे जनता में विश्वास और बढ़ा।
विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज ने बताया गया कि इस सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य 22 लाख 43 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। दो वर्ष के कार्यकाल में वार्ड में अब तक दो करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।
इस कार्यक्रम में शहर उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष प्रेम सैनी (पौंड्रिक), अमित पारीक (जल महल), पूर्व पार्षद विक्रम सिंह, आशा गर्ग, सीमा शर्मा, विनोद मुद्गल, मानप्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, सांवर सिंह (बूथ अध्यक्ष), अमरीश पारीक, मुकेश पारीक, राजेश गुप्ता, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी मदन नागर, विनय शर्मा, खेल शंकर, राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















