रसद विभाग ने किया गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़

0
54
The miscreants came on a bike and entered the house and stole the gas cylinder in broad daylight
The miscreants came on a bike and entered the house and stole the gas cylinder in broad daylight

जयपुर। रसद विभाग की स्पेशल टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिंदायका और मानसरोवर क्षेत्र से 27 सिलेंडर जब्त किए हैं। रसद विभाग ने पुलिस के साथ पहली संयुक्त कार्रवाई बिंदायका थाना इलाके में स्थित मारुति नगर में की। जिला रसद अधिकारी (जयपुर प्रथम) प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि सूचना मिली थी कि घनी आबादी के बीच एक घर में अवैध रूप से गैस भरी जा रही है।

सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने मारुति नगर निवासी मोहनलाल रैगर के घर दबिश दी। मोहन रैगर मौके पर घरेलू सिलेंडरों से 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों में गैस भरता हुआ मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी 240 रुपए प्रति किलो के मनमाने दाम पर गैस बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था। टीम ने मौके से 5 घरेलू, 5 अप्रमाणित छोटे और एक व्यावसायिक सिलेंडर बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

रसद विभाग की टीम ने दूसरी कार्रवाई शिप्रापथ थाना इलाके में स्थित मानसरोवर रीको क्षेत्र में की। पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग करते मेहराज अंसारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो वाले 16 अवैध सिलेंडर बरामद किए गए। जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने जनता से अपील की है कि अवैध रिफिलिंग के जरिए बेचे जा रहे अप्रमाणित और असुरक्षित सिलेंडर न खरीदें। ऐसे खतरनाक कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस या रसद विभाग को दें। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग कानूनी अपराध है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here