नाहरगढ़ जैविक उद्यान: टाइगर भीम और गोल्डन टाइग्रेस स्कंधी पहली बार सफारी में पर्यटकों के लिए खुले

0
36
Tiger Bheem and Golden Tigress Skandhi open for tourists in safari for the first time
Tiger Bheem and Golden Tigress Skandhi open for tourists in safari for the first time

जयपुर। राजधानी के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुहावने मौसम और अवकाश के चलते कुल 1704 पर्यटकों ने उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों का नजदीक से दीदार किया।

इस दौरान लायन सफारी और टाइगर सफारी मुख्य आकर्षण रहीं, जहां 216-216 पर्यटकों ने रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। विशेष रूप से व्हाइट टाइगर ‘भीम’ और उसकी गोल्डन बहन टाइग्रेस ‘स्कंधी’ को पहली बार टाइगर सफारी में पर्यटकों के लिए छोड़ा गया, जिन्हें देख सैलानी रोमांचित नजर आए।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान राजस्थान का पहला ऐसा स्थान बन गया है, जहां व्हाइट टाइगर सफारी का संचालन हो रहा है। अब तक इन बाघों को केवल जैविक उद्यान में ही देखा जा सकता था, लेकिन अब सफारी क्षेत्र में उनकी मौजूदगी पर्यटकों के आकर्षण को और बढ़ा रही है।
उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ और रेंजर शुभम शर्मा ने रविवार को सफारियों की मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा टिकटिंग, वाहन सुविधा, दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण और सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया। सिंह ने बताया कि सतत निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते नाहरगढ़ जैविक उद्यान राज्य के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों को शिक्षाप्रद और मनोरंजक अनुभव भी प्रदान कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here